रानी लक्ष्मीबाई चिकित्सालय में मरीजों से खिलवाड़।

अस्पताल प्रशासन की लापरवाही।

मरीज़ों को नही मिल पा रहा समय पर उपचार।

लखनऊ। जय क़लम, राजाजीपुरम स्थित रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय में अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही के कारण मरीजों को समय पर सही इलाज नहीं मिल पा रहा है। डॉक्टर अपनी मनमानी कर रहे हैं, डॉक्टरों की लापरवाही का नतीजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। मरीजों की आंखों के ऑपरेशन समय पर नहीं हो रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त सूचना के अनुसार संडीला के रहने वाले 70 वर्षीय सुशील कुमार शुक्ला की आंखों में तकलीफ थी। सुशील अपनी आंखों के इलाज के लिए रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल आए थे। जहां अस्पताल के नेत्र सर्जन डॉक्टर आनंद कुमार को उन्होंने दिखाया।

डॉ. आनंद कुमार ने इनको मोतियाबिंद का ऑपरेशन बताया था। लेकिन लगातार इनको 10 दिन गुजर जाने के बाद भी लेंस के नाम पर दौड़ाया जा रहा है, और इलाज में लापरवाही की जा रही है।

सुशील शुक्ला ने बताया कि कई बार वह अस्पताल आ चुके हैं। लेकिन उनका ऑपरेशन नहीं हो रहा है। डॉक्टर लेंस न होने की बात कह कर टाल रहे हैं।इस संबंध में अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संगीता टंडन का कहना है, कि अस्पताल में लेंस नहीं हैं। लेंस की व्यवस्था की जा रही है। मरीज सुशील शुक्ला का कहना है, कि वह एक गरीब परिवार से है। उनको संडीला से लखनऊ आने जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *