अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए विपक्ष पर आरोप लगा रही है सरकार: सपा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी से एमएलसी सुनील सिंह साजन ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा योगी सरकार में कानून का कोई राज नहीं है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। अपराधी व्यापारी को लूट रहे है। योगी सरकार कानून का राज स्थापित नहीं कर पा रही है। अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए विपक्षी पार्टियों पर आरोप लगा रही है। उन्होंने हाथरस कांड का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार अपराधियों को सजा तो दे नहीं पा रही है। झूठे विपक्षी पार्टियों पर दंगा भड़काने का आरोप लगा रही है। सिंह ने का कि जो लोग प्रदेश का माहौल खराब कर रहे है। उनके खिलाफ सरकार कार्रवाई क्यों नहीं करती है। बता दें कि हाथरस कांड को लेकर सरकार ने विपक्षी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए है। सरकार ने अपने एक बयान में कहा कि कुछ लोग प्रदेश का माहौल खराब कर जातीय हिंसा कराने की साजिश कराने की फिराक में है। जिसे उत्तर प्रदेश सरकार नहीं बदार्शत नहीं करेगी। दंगा भड़काने के मामले में लखनऊ समेत कई जिलों में केस भी दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *