धरती के इस कोने पर आसमान से गिरे 3 रहस्यमयी ‘गोले’

आकाश से हमें रहस्यमयी चीजों के जमीन पर गिरने की घटनाएं अक्सर देखने को मिलती है। इसी कड़ी में पेरू देश के एंडीन प्रांत में आकाश से तीन बडे़ गोले गिरने का मामला सामने आया है। इस घटना से शहर के लोगों में दहशत है। लरनकाहुआनी समुदाय के लोगों ने इन गोलों को देखा।

इससे पहले सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से फैली थी कि टिंगो मारिया और पुकाल्पा शहरों पर आकाश से आग के दो बड़े गोले गिरे थे, जो कि एक-दूसरे से 115 मील की दूरी पर गिरे थे।

पर एक दिन बाद ही पेरू देश की एयर फोर्स ने बताया कि जो गोले गिरे हैं वे सेटेलाइट के ईंधन टैंक हैं। वहीं पेरूवासियों का मानना है कि ब्राजील शहर पर जो आग के गोले गिरे थे, वो उल्कापिंड हो सकते हैं। अग्निशमन सेवा के प्रमुख रोमुलो बैरोस ने कहा कि स्थानीय नेविगेशन सेंटर ने कहा था कि वस्तु संभवतः एक उल्कापिंड है।

उन्होंने आगे कहा कि वस्तु एक्रे और पेरू के बीच बॉर्डर पर गिरी है। उन्होंने यह भी बताया कि जिस समय यह घटना घटी, उस समय आकाश में कोई भी फ्लाइट्स नहीं थी।

हालांकि, मौसम विज्ञानी अलेजैंड्रो फोंसेका ने कहा है कि क्षेत्र में उल्कापिंड गिरने के लिए कोई भविष्यवाणी नहीं की गई थी। उन्होंने बताया कि बॉल अंतरिक्ष का कचरा हो सकता है जो कि इंसानों द्वारा बना होता है जिसमें पुरानी सैटेलाइट्स को शामिल किया जाता है। उन्होंने बताया कि संभवत ऐसा हुआ होगा कि जब कचरा वातावरण में प्रवेश किया हो और यह घर्षण के अधीन आकर इसमें आग लगी हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *